Breaking News

राहुल गांधी पर किरण रिजिजू का निशाना, कहा मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा…

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि दुनिया को बताने की कोशिश की जा रही है कि भारत में लोकतंत्र और न्यायपालिका पर संकट है। भुवनेश्वर में केंद्र के वकीलों के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों के ज्ञान और न्यायपालिका पर सवाल नहीं उठाया जा सकता।

कर्नाटक में हिजाब पहनकर परीक्षा नहीं दे पाएंगी मुस्लिम छात्राएं, शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश

राहुल गांधी पर किरण रिजिजू का निशाना

इसके अलावा उन्हें सार्वजनिक जांच के दायरे से बाहर ही रखा जाना चाहिए। अपने भाषण की क्लिप शेयर करते हुए ट्विटर पर किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को सुना दिया। उन्होंने कहा कि , टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

रिजिजू ने कहा कि भारत में न्यायपालिका स्वतंत्र है। न्यायपालिका को कभी विपक्षी दल की तरह काम करने पर विवश नहीं किया जा सकता। कोभी भी भारतीय लोकतंत्र पर सवाल नहीं उठा सकता क्योंकि भारतीयों के खून में लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि इस गैंग को भारत पर हमला करने के लिए बाहर से धन मिलता है। इसीलिए ये भारत के लोकतंत्र सरकार, न्यायपालिका, रक्षा, चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। रिजिजू ने कहा, हम भारत के लोग उन्हें करारा जवाब देंगे।

उन्होंने कहा, ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों को ज्यादा समझ में आ रहा होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने कायाकल्प का एक सफर तय किया है। ‘ बता दें कि साल 2016 में जेएनयू में हुए बवाल के बाद से भाजपा अपनी शब्दावली में कथित देश विरोधियों के लिए ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ शब्द का इस्तेमाल करती है। किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को जवाब दिया है।

कैंब्रिज में लेक्चर के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। उनके समेत कई नेताओं की जासूसी की जा रही है। उन्होंने कहा था कि भारत में मीडिया और न्यायपालिका को कैप्चर किया जा रहा है। इसके अलावा संघीय ढांचा खत्म करने की कोशिश हो रही है। अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं। दलित और आदिवासी प्रताड़ित किए जा रहे हैं।

About News Room lko

Check Also

भारतीय रेलवे ट्रेनों और स्टेशनों पर रेल यात्रियों को स्वच्छ और पौष्टिक “इकोनॉमी खाना” देगा

नई दिल्ली। भारतीय रेल समाज के सभी वर्गों के लिए यातायात का एक बहुत बड़ा ...