Breaking News

पंडित आत्मा राम पांडेय जी से जानिए शनिवार को क्या कहते हैं आपके सितारे

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है, जो कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शरीर में जहां ये नाभी से संबद्ध हैं, वहीं कुंडली में इन्हें राहु—केतु की तरह ही दुख का कारक माना जाता है।

इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन की कारक देव स्वयं शनि देव हैं। वहीं इस दिन शनि को संचालित करने वाली देवी मां काली और श्री हनुमान व बाबा भैरव की पूजा का भी विधान है। पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…✍️✍️

?आज का राशिफल ?

1.मेष राशि –आज जॉब सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। रियल स्टेट से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2.वृष राशि –आपको व्यवसाय में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। आज यात्रा से बचना होगा। बड़े भाई संग व्यवसाय की योजना बन सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

3.मिथुन राशि –आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे। पॉलिटिक्स की नव योजना सफल हो सकती है।हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

4.कर्क राशि –चन्द्रमा का नवम गोचर शुभ है। जॉब में कार्यों की अधिकता से लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

5.सिंह राशि-जॉब में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गाय को पालक खिलाएं।

6.कन्या राशि –आज का दिन जॉब में सफलता का है। आज किसी सन्त के आशीर्वाद से आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर से लाभ प्राप्त होगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7.तुला राशि –आज व्यवसाय से सम्बन्धित कई रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। चावल का दान करें।

8.वृश्चिक राशि –आज मंगल व चन्द्रमा जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। हेल्थ से तनाव सम्भव है।

9.धनु राशि –आज छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज कार्यस्थल पर विवादों से बचें। उड़द का दान करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है।

10.मकर राशि –शनि इसी राशि में है। चन्द्रमा का द्वादश गोचर धार्मिक कार्यों में मन लगाएगा। लाल व हरा रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग है। तिल का दान करें।

11.कुंभ राशि –जॉब में बाधाएं आ सकती हैं। व्यवसाय में प्रगति से सुख मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। परिवार में कुछ रिश्तों से तनाव मिल सकता है। चने की दाल का दान करें।

12.मीन राशि –आज चन्द्रमा का दशम व गुरु का द्वादश गोचर शुभ है। बिजनेस में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं तथा अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। तिल का दान करें।

☀️?आज का पंचांग – 26 जून 2021?☀️

तिथि द्वितीया – 18:13:15 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा – 26:36:47 तक
करण तैतिल – 07:33:55 तक, गर – 18:13:15 तक
ऋतु ग्रीष्म
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण
योग एन्द्र – 19:17:30 तक
वार शनिवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:24:52
सूर्यास्त 19:22:40

?चन्द्र राशि धनु – 09:55:54 तक
चन्द्रोदय 21:14:00
चन्द्रास्त 06:42:00

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:57:48

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 09:00:00 से 10:30:00 तक
गुलिक काल 05:24:52 से 07:09:35 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:45:00 से 12:21:00 तक
☀️ दिशा शूल – पूर्व

?जातक संपर्क सूत्र  09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू में त्रिशला नंदनवीर की निकली भव्य शोभायात्रा

मुरादाबाद। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2623वां जन्मकल्याणक महोत्सव तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में बड़ी ...