Breaking News

जाने क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

पंडित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…🖊️

📜आज का राशिफल📜

1. मेष राशि: एकाग्र चित्त होकर कार्य कीजिए। स्थायी संपत्ति प्राप्त होने की संभावना है। अपने काम पर फोकस करेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

2.वृष राशि: स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। गृहोपयोगी वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में परस्पर सम्मान भाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। नये काम में मन लगेगा। व्यवसाय में सुगमता रहेगी।

3.मिथुन राशि: नौकरी में तरक्की नई जिम्मेदारी प्रतिष्ठा यदि आप व्यापारी है तो व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। मन में आध्यात्मिक विचार जन्म लेंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं।

4.कर्क राशि: भोजन पर नियंत्रण रखें अच्छा खाएं अच्छा बोले अधिक गर्म व ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। धन हानि होने की आशंका है। इसीलिये आज उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान न हों। वरना मुख्य बातों से आपका ध्यान भटक सकता है। अपच और गैस की समस्या हो सकती है।

5.सिंह राशि: कार्य की शुरुआत अपने इष्ट से प्रार्थना कर करें साथी अपने खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आपके अनुसार होते जाएंगे। आपकी जीवनशैली बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में अपनी उन्नति से संतुष्ट रहेंगे। मनोरंजन के साधनों में आप धन खर्च करेंगे। धन की कमी दूर होगी।

6.कन्या राशि: सहकर्मियों के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। लेकिन आपको सभी कार्य अपने दम पर करना चाहिये। सन्तान की चिन्ता रहेगी। भाई-बहनों से मन खिन्न हो सकता है। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

7.तुला राशि: आज का दिन आपके लिए काफी थकाऊ रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। लेकिन अपने हितों को हमेशा सर्वोपरि रखें। बिना सोचे-समझे बोलने के कारण हानि हो सकती है। सरकारी कार्यों की रुकावटों के दूर होने के योग बन रहे हैं।

8.वृश्चिक राशि: अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। मन में किसी कारण दबाव रहेगा। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। दाम्पत्य संबंधों में स्वार्थ की भावना को न आने दें। करियर में नये प्रयोग कर सकते हैं। दिनचर्या अस्त-व्यस्त न रखें।

9.धनु राशि: व्यवसाय में आय बढ़ सकती है। परिवार के लोग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिये तत्पर रहेंगे। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। सभी कार्यों को सुनियोजित तरीके से करने से सफलता मिलेगी। जॉब में ट्रांसफर हो सकता है।

10.मकर राशि: पुराने मित्रों से आज चर्चा होगी। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेगा। लेकिन आपको उन पर ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहिये। आज आपको आत्मनिरीक्षण करने का अवसर मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य किसी कारणवश टल सकते हैं।

11.कुंभ राशि: खर्च की तुलना में आपकी आय बढ़ेगी। रुकी हुई परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। खानपान में शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

12.मीन राशि: आपको अपने सम्मान की चिंता रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। कफ और सर्दी की शिकायत हो सकती है। बिना पूछे दूसरों को ज्ञान न दें। गर्भवती स्त्रियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से बहस न करें।

🥎📜आज का पंचांग – 03 मार्च 2022📜🥎

तिथि प्रतिपदा – 21:39:21 तक
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद – 25:56:56 तक
करण किन्स्तुघ्ना – 10:19:09 तक, बव – 21:39:21 तक
ऋतु शिशिर
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल
योग साघ्य – 27:27:50 तक
वार गुरूवार

🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय06:19:48
सूर्यास्त18:00:46

🌙चन्द्र राशिकुम्भ – 20:04:05 तक
चन्द्रोदय06:50:59
चन्द्रास्त18:41:59

🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल13:30:00से 15:00:00तक
गुलिक काल09:15:00से 10:42:00 तक

🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत11:46:00से 12:33:00 तक
🏀दिशा शूल – दक्षिण

☀️जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 22 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके परिवार में किसी ...