Breaking News

कोलकाता: 14 सितंबर से बहाल होंगी मेट्रो सेवाएं

कोलकाता: पांच महीने से भी ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद शहर में मेट्रो रेल सेवा 14 सितंबर से पुन:बहाल हो रही है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मेट्रो के महाप्रबंधक मनोज जोशी ने गुरुवार को बताया किनोआपाड़ा-कवि सुभाष लाइन पर मेट्रो रेलवे रोज 110 फेरे लगाएगी। मेट्रो सेवा रविवार को पूरी तरह से बंद रहेगी, उस दिन ट्रेनों और स्टेशनों को सैनिटाइज किया जाएगा।

श्री जोशी ने कहा, ‘‘नोआपाड़ा और कवि सुभाष स्टेशनों के बीच सुबह आठ बजे से दोनों दिशा में 55-55 ट्रेनें चलाई जाएंगी। दोनों स्टेशनों से अंतिम ट्रेनें शाम सात बजे निकल जाएंगी.”पूर्वी-पश्चिमी लाइन पर भी सेवाएं 14 सितंबर से बहाल हो जाएंगी।

पहली ट्रेन सुबह आठ बजे चलेगी और दोनों स्टेशनों से अंतिम ट्रेनें शाम 7:40 पर रवाना होंगी। सेवाएं सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध होंगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यात्रियों से अनुरोध किया कि सुरक्षित यात्रा के लिए वे ‘क्या करें और क्या ना करें’ का सख्ती से पालन करें।

About Samar Saleel

Check Also

उत्तर रेलवे का विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 05 जून तक

लखनऊ (दया शंकर चौधरी)। पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection) के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के ...