Breaking News

स्व कर्पूरी ठाकुर जीवन भर गरीबों एवं पिछड़ों के उत्थान के लिए सन्घर्ष करते रहे- डॉ जितेन्द्र सिंह

लखनऊ। स्वतंत्रता सन्ग्राम सेनानी, शिक्षाविद्, राजनेता एवं बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय (38 डी, मेजर वैन्क्स रोड, विधान सभा गेट नं -6 के सामने, लखनऊ) में धूम -धाम से मनाई गई। सर्वप्रथम जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इसके पश्चात एक सन्गोष्ठी के माध्यम से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। सन्गोष्ठी की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ जितेन्द्र सिंह ने किया।

नियम और कानून का पालन ही है सही ढंग से गणतंत्र दिवस मनाना

सन्गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी जनता के बीच इतने लोकप्रिय थे कि उन्हें जननायक कहा जाने लगा। उनका जन्म एक सीमांत किसान परिवार में हुआ, शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात बिहार की राजनीति में कदम रखा और जीवन पर्यन्त बिहार की राजनीति में प्रासंगिक बने रहे।

वह बिहार राज्य के एक बार उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री होने के अलावा दशकों तक बिहार बिधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहे। वह अपने जीवन में कभी भी चुनाव नहीं हारे। वह सहज एवं सरल हृदय के थे एवं सादा जीवन उच्च विचार को मानने वाले थे। वह जीवन पर्यन्त गरीबों एवं पिछड़ों के उत्थान के लिए सन्घर्ष करते रहे।

वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के बताए मार्ग पर चल कर ही हमारे पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं बिहार राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार राज्य को प्रगति के पथ पर लेजा रहे हैं। सन्गोष्ठी को सम्बोधित करने वालों में प्रमुख रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव सन्गठन भैया हरिशंकर पटेल, महासचिव शैलेन्द्र वर्मा, राम किशोर वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सुभाष पाठक, कुंवर अजय सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार,कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, मिडिया प्रभारी मनीष नन्दन, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता, सन्जय गुप्ता, विशाल आनन्द, एचएन सिंह, रविन्द्र शुक्ला, इन्द्र लाल पटेल, अमित कुमार कुशवाहा, रवि कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

विदुर प्रेरणा ब्रांड ग्रामीण महिला उद्यमिता का बना प्रेरणादायक मॉडल

लखनऊ,(दया शंकर चौधरी)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के ...