Breaking News

Uttar Pradesh इस राज्य के साथ मिलकर सुधारेगा कानून व्यवस्था

कानून व्यवस्था को सुधारना आज की सबसे बड़ी चुनौती है। सबको पता है की कानून व्यवस्था को ठीक करना किसी पहाड़ खिसकाने से कम नहीं।
आय दिन विभिन्न घटनाओ से सामना करना पड़ता है। ऐसी ही स्थितिओ को ध्यान में रखते हुए Hariyana और Uttar Pradesh  ने मिलकर काम करने का फैसला किया है।

कई मुद्दों पर हरियाणा Uttar Pradesh साथ साथ

Uttar Pradesh और हरियाणा दोनों मिलकर दोनों पड़ोसी राज्यों के लोगों को प्रभावित करने वाले आम मुद्दों को हल करने के लिए कदम उठाए हैं।
यह निर्णय हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच शनिवार को हुई बैठक में लिया गया।

दोनों राज्यों के डीजीपी हर तीन महीने में मिलेंगे

दोनों राज्य संयुक्त रूप से अवैध खनन की जांच के लिए काम करेंगे।
इन राज्यों ने खनन व इसी तरह के मामलों को ध्यान में रखकर यह तय किया है कि दोनों राज्यों के डीजीपी व दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नियमित आधार पर हर तीन महीने में मिलेंगे।

हरियाणा और यूपी के पर्यटन और सार्वजनिक कार्यों को मिलेगा बढ़ावा

खट्टर ने कहा कि हरियाणा के ब्रज क्षेत्र में गिरने वाले “84 कोस परिक्रमा” मार्ग का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, ब्रज क्षेत्र में कुछ धार्मिक तीर्थ स्थलों का नवीनीकरण कार्य भी उनके द्वारा करवाया जाएगा। दोनों राज्यों में सांस्कृतिक गतिविधियों का आदान-प्रदान नियमित आधार पर किया जाएगा।

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...