Breaking News

सीरिया में संयुक्त राष्ट्र ने की Ceasefire की अपील

संयुक्त राष्ट्र। सीरिया में संयुक्त राष्ट्र ने Ceasefire की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने सुरक्षा परिषद की बैठक में सीरिया में 30 दिन के संघर्षविराम की मांग का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इसे तुरंत लागू किया जाये। दरअसल शनिवार तक लगभग 500 लोग इसमें मारे जा चुके हैं। विद्रोहियों के गढ़ पूर्वी घौटा में सीरियाई युद्धक विमानों के बढ़ते हमलों को देखते हुए तत्काल संघर्षविराम की मांग की जा रही है। रूस ने इसका समर्थन किया और परिषद ने भी बिना किसी देरी के संघर्षविराम की मांग के पक्ष में सर्वसम्मति से मतदान कर दिया। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि यह प्रस्ताव जल्द सख्ती के साथ लागू किया जाये। जिससे गंभीर बीमार और घायल लोगों को वहां से सुरक्षित निकालकर इलाज किया जा सके और निर्बाध मानवीय सहायता एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके।

हमले में सीरिया में मरने वालों की संख्या 500 से ज्यादा, Ceasefire की अपील

सीरिया के पूर्वी घोटा क्षेत्र में हुए हमलों में मरने वालों की संख्या 500 से ज्यादा हो गई है। बागियों के कब्जे वाले इलाके में पिछले सात दिन से बम बारी जारी है। जिसमें मरने वालों की संख्या 500 का आंकड़ा पार कर गई।

  • सीरियन ऑब्जरवेटरी फोर ह्यूमन राइट्स के अनुसार मारे गये लोगों में 120 से अधिक बच्चे हैं।

संघर्ष विराम पर संयुक्त राष्ट्र ने मतदान में की देरी

अब तक लगभग 500 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार हो चुका है।

  • जिसके बाद से संघर्ष विराम की दिशा में जोर दिया जा रहा है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने संघर्षविराम पर मतदान में फिर देरी कर दी।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...