Breaking News

जानें बुद्धि के कारक देव आज किसकी करेंगे खास मदद

आज बुधवार का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। जबकि कुंडली में बुध को बुद्धि का कारक माना गया हैं। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव श्री गणेश जी हैं। पंडि आत्मा राम पांडेय जीसे जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि –सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा के चलते आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

2. वृषभ राशि –कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यो में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

3. मिथुन राशि –धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

4. कर्क राशि –रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराए नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

5. सिंह राशि –नई योजना में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

 

6. कन्या राशि –नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बडो से मार्ग दर्शन अवश्य लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातो में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

7. तुला राशि –आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरिया बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

8. वृश्चिक राशि –पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होगे।

9. धनु राशि –नए व्यापार की शुरुवात अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुक्सान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग के बीच राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

10. मकर राशि –आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

11. कुम्भ राशि –वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेगें। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

12. मीन राशि –बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्त्तो की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

☀️?आज का पंचांग – 14 जुलाई 2021?☀️

तिथि चतुर्थी – 08:04:50 तक
नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी – 27:43:24c तक
करण विष्टि – 08:04:50 तक, बव – 19:44:38 तक
ऋतु वर्षा
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल
योग व्यतीपात – 13:25:13 तक
वार बुधवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:32:15
सूर्यास्त 19:21:14

?चन्द्र राशि सिंह
चन्द्रोदय 09:20:59
चन्द्रास्त 22:33:59

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:48:58

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 12:00:00 से 13:30:00 तक
गुलिक काल 10:43:07 से 12:26:44 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत कोई नही
☀️ दिशा शूल – उत्तर

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपने ...