Breaking News

आज से कांग्रेस के ज्योत से ज्योत जलाते चलो कार्यक्रम की शुरूआत: अंशू अवस्थी

• पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उद्देश्य को बताएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता

• आज सांय 6.00 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से ज्योत से ज्योत जलाते चलो कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

लखनऊ। प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में आज से ज्योत से ज्योत जलाते चलो कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है. आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समय 6:00 बजे कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। आज हो रही शुरुआत में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रख्यात कविजन सुर संगम के माध्यम से कविता पाठ कर सुर सागर सजाएंगे।

अंशू अवस्थी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में इससे पहले पूरे प्रदेश में मंडल, ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं ने आयोजन किया था जिसमें आम जनमानस का काफी समर्थन मिला।

आज से कांग्रेस के ज्योत से ज्योत जलाते चलो कार्यक्रम की शुरूआत: अंशू अवस्थी

लोगों के उत्साह और समर्थन मिलने के बाद आज से ज्योत से ज्योत जलाते चलो कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम 6 जनवरी से 12 जनवरी तक पूरे प्रदेश में जनपद स्तर, मंडल स्तर, ब्लॉक स्तर एवं न्याय पंचायत स्तर तक चलेगा, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

👉जानें किस राज्य ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, किया DA बढ़ाने का ऐलान

अंशू अवस्थी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में शुरू हो रहे इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आम जनमानस को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उद्देश्य और राहुल गांधी द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के जो पांच न्याय हैं उनके बारे में विस्तार से बताया जायेगा। ये पांच न्याय – युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, आर्थिक न्याय, भागीदारी न्याय, जिनको लेकर राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से अलख जगा रहे हैं।

ऐसे में अपने राहुल गांधी द्वारा देश के संविधान को बचाने लोगों के अधिकारों की रक्षा के समर्थन में हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन हम ज्योत से ज्योत जलाते चलो कार्यक्रम की शुरूआत कर रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: त्रिवेणी नगर और फैजुल्लागंज क्षेत्र का निरीक्षण, सफाई को लेकर अपर नगर आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। नगर निगम की अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह (Additional Municipal Commissioner Namrata Singh) ने ...