Breaking News

22 जनवरी को राम ज्योति जलाएं तथा घरों को सजाकर दिवाली मनाएं

लखनऊ। सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम 22 जनवरी 2024 को 500 वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात अयोध्या में अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम लला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जाएगा।

👉परिवहन निगम अयोध्या के लिए संचालित करेगा रामरथ बसें

मोदी जी ने सभी देशवासियों से आह्वान किया है कि भगवान श्री राम लला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने अपने घर में राम ज्योति अवश्य जलायें तथा घरों को सजाकर दिवाली मनाएं। इस समय अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान चल रहे हैं।

22 जनवरी को राम ज्योति जलाएं तथा घरों को सजाकर दिवाली मनाएंगोमतीनगर विवेक खण्ड 3-4 जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बैठक में अध्यक्ष इं वीके मिश्र ने गोमतीनगर के निवासियों से अपील की कि जिस समय पूरा देश राममय है तो प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी 2024 को अपने अपने घरों पर कम से कम 5 राम ज्योति अवश्य जलायें तथा अपने घरों को सजाकर दिवाली मनाएं।

👉‘राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर न फेंके’, गृह मंत्रालय का राज्यों से ध्वज संहिता का पालन कराने का अनुरोध

इस अवसर पर सचिव रूप कुमार शर्मा ने बताया कि उनके 3/44, विवेक खण्ड, गोमतीनगर लखनऊ स्थित निवास स्थान पर प्राण-प्रतिष्ठा के एक दिन पूर्व 21 जनवरी 2024 को अपराह्न 12:30 से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया है तथा 22 जनवरी को सामूहिक रूप से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखेंगे।

👉एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने रेस्टारेंट में मारा छापा… सड़क पर युवतियों से की अभद्रता

गोमतीनगर विवेक खण्ड 3-4 जनकल्याण समिति के द्वारा विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी समिति के सदस्यों को वर्ष 2024 का पंचांग सह कैलेण्डर वितरित किया जा रहा है। पंचांग सह कैलेण्डर समिति के पदाधिकारियों से भी प्राप्त कर सकते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

डीपीआई के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर ...