Breaking News

रालोद के प्रकोष्ठ अध्यक्षों की सूची जारी, रविन्द्र सिंह पटेल युवा अध्यक्ष तो रोहित अग्रवाल व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने 

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल उप्र. के प्रकोष्ठ अध्यक्षों की सूची आज जारी की गयी है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि रविन्द्र सिंह पटेल को युवा राष्ट्रीय लोकदल उप्र का अध्यक्ष, ममता शुक्ला को नारी शक्ति संगठन का अध्यक्ष, अमन पाण्डेय को छात्रसभा का अध्यक्ष, रामकृष्ण पटेल को किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, चेतन मलिक को पंचायती राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, अमरजीत सिंह बिड्डी को सहकारिता प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, संतराम कुशवाहा पूर्व विधायक को पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष, आरिफ महमूद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, रोहित अग्रवाल को व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, डाॅ. सुशील को अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, कर्नल ब्रहमपाल तोमर को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, प्रमोद पटेल को श्रम प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, दीपक तोमर खेल एवं प्रोत्साहन प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, डाॅ. ख्वाजा तारिक हसन को प्रोफेशनल मंच तथा संगीता दोहरे को सामाजिक न्याय मंत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

श्री दुबे ने सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुये कहा कि नवनियुक्त सभी अध्यक्ष उप्र में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजित सिंह की नीतियों के प्रचार प्रसार व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व को मजबूत करने का काम करेंगे।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कंवर हसन, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, वसीम हैदर, डाॅ. सुरेश यादव, चन्द्रबली यादव, सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी प्रभारी सदस्यता अभियान, संतोष यादव, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अम्बुज पटेल रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, चन्द्रकांत अवस्थी, रणविजय मौर्य, अफसर अली आदि नेताओं ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी और आशा की है कि इनके मनोनयन से प्रदेश में रालोद और मजबूत होगा।

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस अशरफाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अशरफाबाद कैम्पस द्वारा विद्यालय प्रांगण में आयोजित ‘ओपेन डे एवं पैरेन्ट्स ओरिएन्टेशन ...