Breaking News

कांग्रेस के निमंत्रण पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करेगा लोकदल

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने के बाद हुए रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए लोकदल इंडिया गठबंधन में शामिल हो गया है।

काशी को केंद्र में रखते हुए बनेगा रीजनल डेवलपमेंट प्लान, सीएम योगी ने महायोजना 2031 पर की बैठक

लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि 1979 से 1980 में कांग्रेस नेत्री इंदिरा गांधी के सहयोग से चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री बने और किसान हित में कई फैसले लिए।

उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भारत रत्न दी जाने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जिस तरह से इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया है, इससे किसानों में काफी रोष है। अब किसानों ने भी तय कर लिया है कि भाजपा के साथ जाने वाली राष्ट्रीय लोकदल को आगामी लोकसभा चुनाव में करारा जवाब दिया जाएगा।

अखिलेश बोले- परीक्षा निरस्त होना युवाओं की जीत, अफसर-अपराधी मिले हुए हैं

कांग्रेस के निमंत्रण पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करेगा लोकदल

सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बढ़ाने के लिए सही दिशा में चल रही है। राहुल गांधी के विशेष आमंत्रण पर लोकदल 25 फरवरी को अलीगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा बनेगा।

भारत की तरक्की देख हैरान हुईं ब्रिटेन की डिप्टी पीएम पद की दावेदार, बोलीं- महिला सशक्तिकरण से आया बदलाव

सुनील सिंह ने कहा, किसानों मजदूरों व गरीबों को उनका जायज हक दिलाने तथा केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन अब देश का आम मतदाता बन चुका है। इसलिए लोकदल ने इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनने का निर्णय ले लिया है।

इंडिया गठबंधन को मजबूत करने और किसान आंदोलन की ताकत को बढ़ाने के लिए लोकदल हर संभव प्रयास के साथ ही अलोक जैन चौधरी को भी आगामी लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने के लिए किसान तैयार है। इस कड़ी में जयराम पांडे (राष्ट्रीय प्रवक्ता), प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह मुन्ना एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राव इकबाल अंसारी का सराहनी प्रयास रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...