Breaking News

नेपाल और भारत के बीच बहुत ही गहरा सांस्कृतिक सम्बन्ध है- नारायण प्रसाद सऊद

• नेपाल के विदेश मंत्री पहुंचे अयोध्या, किया रामलला का दर्शन

अयोध्या। आज (शनिवार) नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद सपरिवार अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह सहित अयोध्या के प्रशासनिक अफसरों ने उनका स्वागत किया।

नेपाल और भारत के बीच बहुत ही गहरा सांस्कृतिक सम्बन्ध है- नारायण प्रसाद सऊद

दर्शन पूजन करने से पहले नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। भारत और नेपाल के बीच बहुत ही गहरा सांस्कृतिक संबंध रहा है। दोनों सरकार के बीच में ही नहीं जनता के बीच में भी उतना ही गहरा संबंध रहा है।

असम सरकार का बड़ा फैसला, खत्म किया मुस्लिम विवाह एवं तलाक कानून

भगवान राम का विवाह माता जानकी से जनकपुर के राम जानकी मंदिर में हुई थी। इसके लिए हमारे बीच जो गहरा संबंध है। वह सांस्कृतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। नेपाल और भारत सरकार दोनों देशों के बीच में जो सांस्कृतिक संबंध है। उसको और मजबूत करने के लिए प्रयत्नशील है। हम लोग धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

नेपाल और भारत के बीच बहुत ही गहरा सांस्कृतिक सम्बन्ध है- नारायण प्रसाद सऊद

अयोध्या और जनकपुर के बीच संबंध और अच्छा हो इसलिए हम लोग कोशिश कर रहे हैं। काशी बाबा विश्वनाथ और पशुपतिनाथ के बीच का भी संबंध बढ़ा रहे हैं। धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह कोशिश दोनों सरकार के बीच में चल रही है।

सीएम योगी दिल्ली में पीएम व गृह मंत्री से करेंगे मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद

नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद दिल्ली में भारत सरकार के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। राम लला का दर्शन करने के बाद सड़क मार्ग से नेपाल के लिए होंगे रवाना।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह 

About Samar Saleel

Check Also

रामलला के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत, दो दिन में हुईं तीन घटनाएं, ट्रस्ट ने की ये अपील

भीषण गर्मी व प्रचंड धूप अब जानलेवा साबित हो रही है। दिन का तापमान 43 ...