उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित तीन नामजद लोगों के खिलाफ शनिवार को हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। सभी पर प्रशासन से अनुमति लिए बिना धरने पर बैठने का आरोप है।
एफआईआर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वेद प्रकाश त्रिपाठी सहित करीब 600 अज्ञात कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई है। इस एफआईआर में प्रियंका गांधी का नाम नहीं लिखा गया है। यह धरना उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आयोजित किया गया था।
लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि अजय कुमार लल्लू, वेद प्रकाश त्रिपाठी और दिलप्रीत सिंह सहित कांग्रेस के करीब 600 कार्यकर्ता अटल चौक के नजदीक स्थित जीपीओ पर गांधी प्रतिमा के निकट पहुंचे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सभी शुक्रवार को हजरतगंज के जीपीओ पार्क स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठे थे। हलांकि एफआईआर में का नाम नहीं है।
लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे।