Breaking News

महंत ने गरीबों में बांटे कपड़े

लखनऊ। शहर में कार्यरत समाज सेवी संगठन, निवारण सेवा संस्थान ने मेहँदी गंज स्थित राज कुमार एकेडमी स्कूल में निराश्रित तथा असमर्थ लोगों के लिए वस्त्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय की संस्थापक मीरा बक्शी प्रधानाचार्या शालिनी तिवारी तथा निवारण सेवा संस्थान के सचिव वरुण देव गुप्ता ने मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत दिव्या गिरी महाराज के भव्य स्वागत से किया गया। पूज्य महंत के कर कमलों से लगभग 70 महिलाओं 45 पुरुषों तथा 30 से अधिक बच्चों समेत लगभग 150 लोगों को वस्त्र बांटे गए। जिनमें कम्बल, दुशाला, स्वेटर, महिलाओं के सूट, साड़ियां, पुरुषों की पैंट, शर्ट तथा बच्चों के कपड़े शामिल थे।

 संस्था सचिव वरुणदेव ने बताया संस्था समाज कल्याण के लिए विभिन्न कर्यक्रमों का आयोजन करती है और सर्दियों के मौसम में प्रथम आवश्यकता तन ढकने की होती है। वरुण कहते है अत्यंत दरिद्रता तथा मलिन बस्तियों में जीवन बसर करने को मजबूर लोगों को कार्यक्रम

में एकत्रित किया गया था, जिनके पास पर्याप्त साधन नहीं है। कार्यक्रम के संचालक उज्जवल उर्फ़ अक्स लखनवी कहते है की जहाँ संतों का आगमन होता है, वहां धर्म स्थापित होता है और वास्तव में मानव सेवा ही परम धर्म है। कार्यक्रम के समापन में पूज्य महंत दिव्या गिरी ने जहाँ संस्था की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की, वहीं निवारण टीम की

प्रधानाचार्या शालिनी तिवारी तथा समस्त राजकुमार एकेडमी परिवार को भविष्य में ऐसे ही जन सेवा के कार्यों के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर निवारण की टीम के मुख्य सेवादर तनूजा सक्सेना, शैलेन्द्र निगम, डेज़ी खरबंदा, अंजली सक्सेना, डॉ कोमल भार्गव, रश्मि शुक्ला, अलका सक्सेना, कोमल सक्सेना तथा शुभम श्रीवास्तव मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...