Breaking News

आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, महेंद्र प्रताप दोबारा बने प्रवक्ता

लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव के निर्वाचन के बाद सोमवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। ऐसा पहली बार है जब “आप” ने यूपी के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष, 16 सचिव, एक मुख्य प्रवक्ता, पांच प्रवक्ताओं के साथ पांच कार्यकारिणी को जगह मिली है।

नीलम यादव महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने ललितपुर के मुरारीलाल जैन और बिजनौर के निर्मल मिश्रा को प्रदेश के सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि नीलम यादव को महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ ही बागपत के सोमेंद्र ढाका को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास शर्मा, दिनेश चंद्र गौतम, इमरान लतीफ, राजेश यादव, सतेंद्र तिवारी, मोहम्मद हैदर, छवि यादव डॉक्टर श्रद्धा चौरसिया, बृजकुमारी, अनुराग मिश्रा और रमन सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

महेंद्र प्रताप सिंह दोबारा प्रदेश प्रवक्ता बने

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने महेंद्र प्रताप सिंह को दोबारा प्रदेश प्रवक्ता बनाते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही नरेश गुप्ता, तुषार श्रीवास्तव, अनुज पाठक, शिव शंकर ठेठर, रुचि यादव, मीनाक्षी श्रीवास्तव, मकसूद अंसारी, डॉ. एसपी सिंह, मनीष त्रिपाठी, मोहम्मद अब्दुल्ला, देवकांत वर्मा, अंजनी मिश्रा, विनय पटेल,, शिमलाश्री, राजीव सिंह व जे.पी. सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

About Samar Saleel

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...