Breaking News

महिलाओं पर की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा सांसद के साथ महिला मोर्चा ने फूंका बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला

बिधूना/औरैया। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा देश की महिलाओं के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के नेतृत्व में बुधवार की शाम बिधूना नगर के भगत सिंह चौराहा पर बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जाहिर किया। साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री से देश की महिलाओं से माफी मांगने की मांग की।

 

महिलाओं पर की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा सांसद के साथ महिला मोर्चा ने फूंका बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला

एम्बुलेंस नहीं मिली तो बहन के शव को पीठ पर बांध कर बाइक से ले गया भाई, वीडियो हुआ वायरल

पुतला फूंकने के दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने बताया कि मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार विधानसभा के अन्दर महिलाओं के प्रति जो अशोभनीय भाषा व टिप्पणी की उससे पूरे देश की महिलाओं को अपमानित करने का काम किया गया है जिससे देश की महिलाओं को बहुत कष्ट हुआ है। जिससे प्रदेश व देश की महिलाओं में आक्रोश पनप गया है। कहा कि प्रदेश के साथ देश की महिलाएं बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को समय आने पर सबक जरूर सिखायेगी। कहा कि एक मुख्यमंत्री को महिलाओं के प्रति मन में गलत भावना रखकर ऐसी टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है।

महिलाओं पर की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा सांसद के साथ महिला मोर्चा ने फूंका बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला

कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में महिलाओं के प्रति अश्लीलता भरे शब्द बोले जिसकी मैं घोर निन्दा करती हूं। साथ कहा कि नीतीश कुमार समझ लें कि महिलाओं का अपमान देश की महिलाएं नहीं करेंगी। निश्चित तौर पर महिलाओं के इस अपमान का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जिस तरीके से मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे हुए नितीश कुमार ने विधानसभा में महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणी ही नहीं अश्लीलता भरे शब्दों का प्रयोग किया है। यह बहुत ही निंदनीय है। देश भर में भाजपा की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस की निंदा करते है। और मांग करते हैं कि वह शीघ्र ही देश की महिलाओं से माफी मांगे।

महिलाओं पर की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा सांसद के साथ महिला मोर्चा ने फूंका बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला

इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता राज्यसभा सांसद गीता शाक्य नेतृत्व में नितीश कुमार का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए नगर के भगत सिंह चौराहे पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने बिहार के सीएम नितीश कुमार का पुतला फूका।

महिलाओं पर की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा सांसद के साथ महिला मोर्चा ने फूंका बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला

इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मूंज चौहान, निर्मला सिंह चौहान, अरूण सक्सेना, प्रेमलता सक्सेना, सबिता राजावत, सत्नश्री, सुदामा देवी आदि महिलाओं के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श सिंह सेंगर, ऋषि पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया समेत पार्टी सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About reporter

Check Also

टीएमयू नवरंग में भारतीय संस्कृति की खुशबू- वीना जैन

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की फर्स्ट लेडी वीना जैन ने कहा, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन का ...