Breaking News

जम्मू-कश्मीर में बड़ी दुर्घटनाः सांबा में सैन्य वाहन पलटने से 10 जवान घायल, तीन की हालत गंभीर

अभी-अभी जम्मू से एक बड़ी सड़क दूर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहां के सांबा में रामगढ़ के पास सैन्य वाहन पलट गया है। वाहन पसटने से 10 सैनिक घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जहां 3 सैनिकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

accient Archives - Gujarat ExclusiveGujarat Exclusive

जानकारी के अनुसार बारिश के बाद सड़क पर बहकर आई मिट्टी के कारण फिसलन काफी ज्यादा हो गई थी। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे सैन्य वाहन रामगढ़ मार्ग से गुजर रहा था। अचानक टायर फिसलने से सैन्य वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया।

इस दौरान सैन्य वाहन में सवार जवानों में से दस जवान घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो जवानों की हालत काफी गंभीर देखते हुए उन्हें जम्मू के सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

महिला लोको पायलटों की मांग, या तो हमारे कार्यस्थल की गुणवत्ता सुधारें या हमारा विभाग बदलें

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में महिला लोको पायलटों की स्थिति काफी दयनीय है। उन्होंने रेलवे ...