Breaking News

महासंघ की बड़ी कार्यवाही, प्रदेश अध्यक्ष सहित ओडिशा की सभी कमेटियां भंग

लखनऊ। सवर्ण महासंघ फाउंडेशन को पिछले कई महीनों से ओड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा व उनकी टीम जिसमें कई राज्य कार्यकारिणी व जिलों के पदाधिकारियों द्वारा अन्य सदस्यों को प्रताड़ित करना, संगठन द्वारा जनहित के कार्यों की अनदेखी करना, महिला पदाधिकारियों का सहयोग ना करना व उनसे दुर्व्यवहार जैसे कई शिकायतें लगातार मिल रही थी।

इन सभी बिंदुओं को अति गंभीरता से लेते हुए सवर्ण महासंघ फाउंडेशन की स्पष्ट, निस्वार्थ जनहित नीति को ठेस पहुंचाने और फाउंडेशन को अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए राजनीति का अखाड़ा बनाने का दोषी पाए जाने के स्पष्ट कारणों को देखते हुए, उड़ीसा राज्य के प्रदेश अध्यक्ष, संयुक्त राज्य/ जिला की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह निर्णय सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के संस्थापक गजेंद्र त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय संयोजक, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह द्वारा लिया गया है।

अब से इन सभी लोगों के क्रियाकलापों का सवर्ण महासंघ फाउंडेशन से प्रत्यक्ष/परोक्ष रूप से कोई भी संबंध नहीं होगा। इसको लेकर फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रचारक अभय प्रकाश ओझा द्वारा एक पत्र जारी कर सूचित किया गया है। पत्र के अनुसार भंग किए गए पदाधिकारियों में ओड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष सुदेश शर्मा सहित राज्य कार्यकारिणी व समस्त प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, समस्त जिला/महानगर कार्यकारिणी तथा समस्त क्षेत्रीय पुरुष वर्ग की कमेटी अध्यक्ष इन सभी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

    शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...