Breaking News

मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास ने किया यमुना की आरती के पोस्टर का विमोचन

लखनऊ। गोवर्धन मथुरा में जगद्गुरुद्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास ने नवरात्रि के पहले दिन आज यमुना जी की आरती के पोस्टर का विमोचन किया।

श्रद्धालु भक्तों को दर्शन देने के उपरांत उत्तर प्रदेश लखनऊ की संस्था लोक परमार्थ सेवा समिति तत्वावधान मे यमुना जी की आरती कैसेट के पोस्टर का विमोचन करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में भगवान श्रीकृष्ण को सर्वेश्वर माना गया है। हिंदू धर्मग्रंथों में उनकी जिन आठ पटरानियों का उल्लेख है, भगवती यमुना भी उनमें से एक हैं। पुराणों के अनुसार यमुना जी भगवान सूर्य की पुत्री होने के साथ यमराज की बहन भी हैं।

वहीं दूसरी ओर सम्पूर्ण जगत में मानवमात्र के लिए  जीवनदायिनी भी है। यमुना जी की आरती की रचना अपने-आप में एक पुनीत कार्य है। बताते चलें कि यमुना जी की आरती की रचना वैष्णव संत ने की है। यमुना जी की आरती की स्वर रचना अक्षय पात्र के स्वामी रसराज कृष्ण दास जी ने किया या है। संगीत निर्देशन सचिन चौहान का है। इस अवसर पर लोक परमार्थ सेवा समिति के लालू भाई के अलावा दिनेश (जयपुर), ललित किशोर दास सहित कई श्रद्धालु भक्त भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...