Breaking News

तुलसी के पौधे वितरित कर दिया पर्यावरण संदेश

लखनऊ। विशाल खंड 3 गोमती नगर की लक्ष्मण शाखा के स्वय सेवकों ने कुछ दिन पहले वन महोत्सव के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम संचालित किया था। आज स्वय सेवकों द्वारा शाखा स्थल पर तुलसी जी के बिरवा का रोपण किया गया। इसके अलावा बिरवा का वितरण कर जागरुकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के संयोजक लक्षमण शाखा के पर्यावरण प्रमुख माता प्रसाद थे। इस अवसर पर नगर कार्यवाह राजीव पंडित शाखा कार्यवाह राम जनम, मुख्य शिक्षक हेमंत, कैलाश चंद्र, बीएल तिवारी, रमा कांत, अनिल वर्मा, राम मूर्ति, मनीराम, अशोक, हरीश, जय शंकर, अखिलेश, सौरभ, अनिल कुमार उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: 64 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स और प्रशिक्षकों को मिला  CO एवं GC प्रशंसा पत्र 

लखनऊ। 64 यूपी बटालियन एनसीसी, (64 UP Battalion NCC) लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए यह अत्यंत ...