Breaking News

सरकार के तीन साल…सीएम धामी का भव्य रोड शो, फूलों से हुआ स्वागत, की कईं घोषणाएं

देहरादून:  उत्तराखंड की धामी सरकार के आज तीन साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर देहादून में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह फिट इंडिया रन के बाद शहर में सीएम धामी का भव्य रोड शो हुआ। इस दौरान फूलों की बरसात के उनका स्वागत हुआ। वहीं, परेड मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने वहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

सीएम ने संबोधन से पहले आंदोलनकारियों को नमन कर याद किया। कहा कि प्रदेश की जनता ने दूसरी बार सरकार को जनमत देखकर एक मिथक भी तोड़ा है। उत्तराखंड पर्यटन और वेटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी आई है। चुनौतियां आई हैं, लेकिन उत्तराखंड में कई उपलब्धियां हासिल की है। जिसकी गूंज पूरे देश में है। सरकार ने नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए देश का पहला कठोर नकल रोधी कानून लागू किया। जट सत्र में सरकार ने भू- कानून भी पारित किया।

About News Desk (P)

Check Also

अवध विवि के विद्या परिषद् में एनईपी की नई गाइड लाइन पर लगी मुहर

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr Ram Manohar Lohia Avadh University) ...