नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने 25 मार्च को अपनी सरकार का पहला बजट पेश (Presented First Budget) किया। इस बजट में उन्होंने महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों और आम लोगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं (Big Announcements For Women, Youth, Businessmen and Common People) की हैं। बजट भाषण (Budget Speech) के दौरान रेखा गुप्ता ने दिल्ली की पूर्व आप सरकार (Former AAP Government) पर दिल्ली के लोगों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल (AAP Convenor Arvind Kejriwal) पर तंज़ कस्ते हुए उन्हें दिल्ली के मालिक की संज्ञा से नवाजा।
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करते हुए मुख्यंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पहली बार दिल्ली में ऐतिहासिक एक लाख करोड़ का बजट पेश हो रहा है, जो पिछले बार के मुकाबले कहीं ज्यादा है। सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने जनता को सिर्फ सपने दिखाए, किया कुछ ही नहीं। आप सरकार ने दिल्ली को खोखला किया।
सीएम रेखा गुप्ता ने उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र की चर्चा करते हुए कहा कि इस पहल के तहत युवाओं को आवश्यक कौशल का प्रशिक्षित देकर उन्हें आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं के लिए तैयार करने किया जाएगा। इसके लिए नीव परियोजना शुरू की जा रही है, जिसके लिए 20 करोड़ का बजट आवंटित किए गए हैं। रेखा गुप्ता ने बताया कि नरेला में एजुकेशन हब बनाया जाएगा। दिल्ली में सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। स्मार्ट क्लास के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भाषा प्रयोगशाला भी शुरू की जाएगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आम आदमी खासतौर से महिला सुरक्षा पर कहा कि इसके लिए दिल्ली में 50,000 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। सड़क और पुल के बुनियादी ढांचे के लिए 3843 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। एनसीआर क्षेत्र के साथ बेहतर संपर्क के लिए बुनियादी ढांचे का विकास करने के लिए 1000 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।
उद्योग और निवेश को लेकर मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग का विकास दिल्ली में नहीं हुआ, इसलिए बीजेपी सरकार दिल्ली में नई औद्योगिक नीति बनाएगी। व्यापारियों के हित में ट्रेड वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाएगा। अपने बजट भाषण में बताया कि दिल्ली में सीवर, पानी जैसी समस्याओं को दूर कर दिल्ली के लोगों कोसाफ पानी देंगे। स्वच्छ जल के लिए नौ हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। इसी तरह पानी टैंकरों में जीपीएस लगाया जाएगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए घर एवं शौचालय बनवाएंगे। आपने टैक्स का पैसा विज्ञापन पर खर्च किया। चुनाव में पैसा लगाया। आप में और हम में बहुत कूड़े के पहाड़ हटाएंगे। पिछली सरकार ने पीएम आवास योजना का लाभ दिल्ली वालों को नहीं लेने दिया। हमारी सरकार ने इसके लिए 20 करोड़ रुपये का आवंटिन किया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में 100 करोड़ रुपये से 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी।
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में आप सरकार और पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक समय था जब दिल्ली के मालिक दिल्ली को लंदन बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन उन्होंने दिल्ली को अराजक राजधानी बना दिया। लेकिन वासियों को कोई तकलीफ नहीं होगी। दिल्ली सीएम ने कहा कि बजट में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे दिल्ली के गंदे नालों को ठीक किया जाएगा। पानी और सीवर की समस्या जल्द खत्म होगी। सीएम ने कहा कि अब पड़ोसी राज्यों से बाटकर दिल्ली में पानी की कमी नहीं होने देंगे।
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में यमुना की सफाई को अपनी सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यमुना एक नदी नहीं है, बल्कि ये सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है। 500 करोड़ रुपये यमुना नदी की सफाई के लिए आवंटित किए गए हैं। इससे 40 विकेन्द्रीकृत सीवेज प्लांट विकसित किये जाएंगे। अब कोई गंदा नाला यमुना में नहीं गिरेगा। हम यमुना नदी की सफाई के लिए प्रतिबद्ध हैं।