Breaking News

सीजेए ने पुण्यतिथि पर याद किया पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी को

जिलाध्यक्ष त्रिभुवन के नेतृत्व में प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

फ़तेहपुर। पत्रकार पुरोधा एवं अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी (Journalist and Freedom Fighter Ganesh Shankar Vidyarthi) की पुण्यतिथि (Death Anniversary) पर साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (CJA) द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की (Paid Tribute by Garlanding His Statue) गई है। मंगलवार को सीजेए के शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह (District President Tribhuvan Singh) एवं जिला उपाध्यक्ष कर्म मोहम्मद के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार साथियों के साथ विद्यार्थी चौक पर स्थित पत्रकार पुरोधा अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अमर शहीद विद्यार्थी जी के कर्तव्य पथ पर चलने का संकल्प भी लिया है।

इसी कड़ी में खागा तहसील में तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु मौर्या तथा बिंदकी में तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सोनू वर्मा, तहसील सचिव धीर सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार, जिला सचिव मानेन्द्र सिंह, जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य जे पी सिंह चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया लाल पटेल, तहसील उपाध्यक्ष विष्णु स्वरूप, उपाध्यक्ष महेश चौधरी, सचिव नाजिया शेख, कोषाध्यक्ष ताज आब्दी, ऐरायां ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, ब्लॉक महासचिव मेराज अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, ब्लॉक सचिव रेहान अहमद, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य नयन सिंह, फतेहपुर नगर सचिव पंकज सक्सेना, भिटौरा ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य कमरुल निशा, महताब आलम सहित कई लोग उपस्थित हुए हैं।

About reporter

Check Also

बदरीनाथ धाम में तेजी से पिघल रही बर्फ, एक अप्रैल से शुरू होंगी यात्रा की तैयारियां, टीम ने किया निरीक्षण

गोपेश्वर। यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बीकेटीसी (बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) और नगर पंचायत ...