Breaking News

बचाव हेतु दवा वितरण

लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया की पहल पर नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह संचालित किया जा रहा है। पूर्व संध्या पर संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों के लिए कोरोना से सुरक्षा हेतु तीस हज़ार आइबरमेकटिन टैबलेट अपनी ओर निशुल्क वितरण अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी को प्रदान की। साथ ही समस्त जोनों में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिवार संग वितरण हेतु निर्देशित किया।

संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों विशेषकर सफाई कर्मचारियों महामारी काल मे फ्रंट लाइन वॉरियर बताया। अनेक लोगों को यह दवा प्रदान कर उन्होंने वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि इस कोरोना महामारी काल मे हमारे अधिकारी कर्मचारियों कोरोना संक्रमण से बचे रहे है।

इसलिए महापौर ने अपनी ओर से स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमोदित दवा आइबरमेकटिन नगर निगम कर्मचारियों हेतु उपलब्ध कराई। प्रथम चरण में तीस हज़ार टेबलेट कर्मचारियों हेतु दी गयी है, द्वितीय चरण में पचास हज़ार और टेबलेट नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवार हेतु उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके पश्चात भी अगर आवश्यकता होगी तो और अधिक टेबलेट उपलब्ध कराई जाएंगी।

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...