Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव : बिधूना में निकाली गयी 50 किमी लम्बी बाइक रैली, तहसील-ब्लाक के दो सैकड़ा से अधिक कर्मी हुए शामिल, एसडीएम ने चलाई स्कूटी

बिधूना। एक सप्ताह तक चलने वाला आजादी का अमृत महोत्सव तहसील क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को तहसील व ब्लाक बिधूना के कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया। रैली में उपजिलाधिकारी लवगीत कौर स्वयं शामिल हुईं और उन्होंने पूरी यात्रा के दौरान स्कूटी चलायी। इससे पूर्व उपजिलाधिकारी ने नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित शहीद-ए-आजम भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थल से रवाना हुई बाइक रैली – शनिवार की सुबह तहसील एवं ब्लाक बिधूना के लगभग दो सैकड़ा कर्मचारी तहसील में एकत्रित हुए‌। जहां से स्कूटी सवार उपजिलाधिकारी लवगीत कौर के नेतृत्व में बाइक रैली शुरू हुई। सबसे पहले बाइक रैली शहीद-ए-आजम भगतसिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। जहां पर उपजिलाधिकारी लवगीत कौर ने उपजिलाधिकारी न्यायिक राम अवतार वर्मा, तहसीलदार जीतेश वर्मा, तहसीलदार न्यायिक करम सिंह, खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र बाबू यादव आदि की मौजूदगी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

जिसके बाद तिरंगा बाइक रैली कस्बा बेला, कस्बा सहार होते हुए करीब 50 किमी की यात्रा के बाद पुनः तहसील परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान जहां भारत माता के जयकारे लगते रहे, वहीं लोगों से हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इसलिए आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इसको अपने घरों पर फहराने का हम लोगों का दायित्व भी है।

पीआरडी जवानों ने निकाली साइकिल रैली – वहीं तहसील क्षेत्र के ब्लाक बिधूना, ऐरवाकटरा व सहार में पीआरडी जवानों ने साइकिल रैली निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया। बिधूना में ब्लाक कार्यालय से एडीओ आईएसबी मयंक यादव ने रैली को रवाना किया। रैली ने पूरे कस्बे का भ्रमण कर लोगों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। रैली में एडीओ पंचायत प्रवीन कुमार, शशिकांत, लईक बाबू आदि मौजूद रहे।

सहार में बीडीओ मुनीश कुमार सिंह ने साइकिल रैली को रवाना किया। ब्लाक परिसर से शुरू हुई साइकिल रैली सौंथरा अड्डा तक गयी, जहां से वापस आकर कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली के दौरान पीआरडी जवानों ने लोगों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। रैली में अनुराग गुप्ता, राजीव कुमार आदि शामिल रहे। ऐरवाकटरा में ब्लाक कार्यालय से शुरू हुई पीआरडी जवानों की साइकिल रैली हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक करती हुई थाना कटरा तक गयी और वहां से पुनः वापस होकर कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में विमल कुमार, राजीव सेंगर, श्रीमती रश्मि यादव भी शामिल रहीं।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली पैदल तिरंगा रैली – सहार में ब्लाक क्षेत्र के गांवों की करीब दो सैकड़ा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तिरंगा रैली निकाली। जिसमें बीडीओ मुनीश कुमार सिंह स्वयं भी शामिल रहे। रैली लालबहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल होते हुए गपचरियापुर तक गयी और वहां से वापस विकास ब्लाक कार्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। जिसके बाद ब्लाक कार्यालय पर एसएचजी मेला का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर 

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...