Breaking News

दया करूणा फाउंडेशन ने स्लम एरिया में चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

लखनऊ। दया करूणा फाउंडेशन की अध्यक्षा दीप्ति जेटली ने आज स्लम एरिया में एक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें महिलाओं को उनके अच्छे स्वास्थ्य प्रति जागरूक करते हुए कम साधन में कैसे रोजाना भोजन में आयरन, कैल्शियम और विटामिन ले सकते है बताया गया।

इस दौरान महिलाओं को मासिक धर्म में साफ सफाई समेत मास्क की उपयोगिता के बारे में बतया गया। साथ ही उन्हें फल, बिस्किट, मास्क, आयरन और कैल्शियम की दवाई व सेनिट्री पैड वितरित किया गया।

फाउंडेशन की अध्यक्षा दीप्ति ने बताया कि संस्था का ये प्रयास आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। इस मौके पर संस्था की तरफ से सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के दौरान फाउंडेशन की अध्यक्षा दीप्ति जेटली, रेनू तिवारी, रिचा सक्सेना (प्रभा फाउंडेशन), विद्या भूषण सोनी (विद्यानृत्ययम फाउंडेशन), एंजल सिन्हा अदि सभी ने भरपूर सहयोग दिया। रूबी राज सिन्हा की तरफ से सेनेट्री पैड का वितरण किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...