Breaking News

कर्नाटक के कई हिस्सों में जारी येलो अलर्ट, हो सकती है भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बेंगलुरु में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने कलबुर्गी, यादगिरी, रायचूर, चामराजनगर, चिक्कमगलुरु, कोडागु और बल्लारी जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। येलो अलर्ट बुधवार यानी आज के लिए जारी किया गया है।

मुंबई इंडियंस की हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, कहा रोहित शर्मा को करना चाहिए…

येलो अलर्ट

येलो अलर्ट गंभीर रूप से खराब मौसम की स्थिति और 64.5 मिमी से 115.5 मिमी के बीच बारिश का संकेत देता है। अत्यधिक गर्मी से जूझ रहे कलबुर्गी में 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 1 अप्रैल से बेंगलुरु में 17 मिमी बारिश हुई है। शाम/रात में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर से हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने से तापमान के अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है। अगले छह से सात दिन तक लू चलने के आसार भी नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

जिन क्षेत्रों को येलो अलर्ट पर रखा गया है, उनके लिए मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसने कहा, “बिजली और मामूली ट्रैफिक जाम की संभावित बाधा होगी। बारिश के दौरान कमजोर पेड़ की शाखाओं के उखड़ने की भी संभावना है।”

About News Room lko

Check Also

श्रीलंका का ‘ड्रैगन’ को झटका, चीन ने बनाया था एयरपोर्ट, लेकिन प्रबंधन करेगी भारतीय कंपनी

श्रीलंका की सरकार ने अपने 20.9 करोड़ डॉलर की लागत से बने मत्ताला राजपक्षे इंटरनेशनल ...