Breaking News

बिधूना में पूर्व प्रमुख की मनायी गयी पुण्यतिथि, पुण्यतिथि पर मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

जनता इंटर कालेज रूरूगंज में आयेजित किया गया कार्यक्रम

बिधूना एवं ऐरवाकटरा ब्लाक के प्रमुख रहे जनता इंटर कालेज रूरूगंज के संस्थापक प्रबंधक स्व. राजा उदय प्रताप सिंह सेंगर की बुधवार को 12वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से हवन के बाद विद्यायल के मेधावी छात्र/छात्रात्रों के अलावा पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

क्षेत्र के सोहनी गांव में जन्में राजा उदय प्रताप सिंह सेंगर भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त इटावा/औरैया जिले के अध्यक्ष भी चुने गये थे। उन्होंने रूरूगंज जैसे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार हेतु जनता इंटर कालेज की स्थापना की और मृत्यु के समय तक वह उसके प्रबंधक भी रहे। स्व. सिंह पहले ऐरवाकटरा एवं बाद में बिधूना ब्लाक के प्रमुख भी निर्वाचित हुए थे। उनकी मृत्यु 13 जुलाई 2010 को हो गयी थी।

बुधवार को उनकी 12 पुण्यतिथि पर जनता इंटर कालेज में हवन का आयोजन किया गया। जिसके बाद एक सादे कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. सिंह के व्यक्तिृत्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद विद्यालय के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल में प्रथम पांच स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं के अलावा पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक एवं स्व. प्रमुख के नाती नीरज सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इन छात्र/छात्राओं को किया गया सम्मानित – अनुष्का, रिया सेंगर, कुशाग्र सेंगर, नीतू, आसना व दुर्गा देवी सभी इंटरमीडिएट एवं शुभि, तृषा, शलजा, आरोही व सोमिल कुमार सभी हाईस्कूल के छात्र/छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हरगोविन्द सिंह सेंगर, संजय सिंह सेंगर, आशीष भदौरिया, कौलेन्द्र गुप्ता शंकर, शिवम गुप्ता, संदीप सिंह राठौर, अनुपमा सिंह व राहुल तिवारी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

ये लोग रहे उपस्थित – विद्यालय के प्रबंधक नीरज सिंह सेंगर, अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाह, प्रधानाचार्या डा. रानी कुशवाह, प्रधानाचार्य अनिल शास्त्री, ब्लाक प्रमुख बिधूना गीता सेंगर के प्रतिनिधि आदर्श सेंगर, व्योमेश सिंह सेंगर, धर्मेन्द्र सिंह टप्पू पूर्व प्रधान, सुनील सेंगर, महेंद्र सिंह राजावत, विजय सिंह पूर्व प्रधान, शिव कुमार सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, प्रबल प्रताप सिंह पिंटू, संजय सिंह सेंगर, सोमेंद्र सिंह, आशा पांडे, अंशिका, ललित सेंगर, हरगोविंद सिंह सेंगर, शिवकरन सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, शैलेन्द्र सिंह सेंगर, अनिल प्रताप सिंह सेंगर, बाला ठाकुर, डा. पदम सिंह, आशीष कुमार आदि प्रमुखजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर 

About Samar Saleel

Check Also

उत्तर रेलवे : महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा संनीति चौधुरी ने वात्सल्य शिशु सदन का निरिक्षण किया

लखनऊ। उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (मुख्यालय) नई दिल्ली की अध्यक्षा संनीति चौधुरी का आज ...