Breaking News

रंगोली बना कर दिया विविधता में एकता का संदेश

लखनऊ। खुन खुनजी गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्राचार्या डॉ अंशु केडिया के निर्देशन में दीपावली के शुभ अवसर पर सामाजिक सौहार्द, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, विविधता में एकता एवं हेरिटेज संरक्षण, तमसो मा ज्योतिर्मय, NSS के प्रतीक को जमीन मे रंगोली के माध्यम से रंगों से उकेरते हुए संदेश दिया गया।

उक्त 8 रंगोली चौक के घंटाघर के सामने बनाई गई। सबसे बड़ी रंगोली में लखनऊ के रूमी दरवाजा, छतर मंज़िल घंटा घर आदि की छात्राओं द्वारा सामाजिक संदेश के साथ डिजाइन बनाई।

उक्त रंगोली के अवलोकन में NSS समन्वयक, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ डॉ रूपेश, महाविद्यालय के प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल, लुआक्टा अध्यक्ष डॉ मनोज पाण्डेय, कालीचरण कॉलेज के प्राचार्य प्रो चंद्र मोहन उपाध्याय विभिन्न शिक्षक प्रो मीना कुमारी, प्रो दिनेश चंद्र, प्रो वीएन मिश्रा, डॉ शगुन रोहतगी, डॉ पूनम रानी भटनागर, डॉ अल्का, डॉ मुकेश आदि के साथ स्थानीय एवं विदेशी पर्यटकों ने भी अवलोकन किया एवं छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

पूरे इवेंट को आयोजित करने में डॉ मनीषा उपाध्याय, डॉ बीना यादव, डॉ स्नेह लता, डॉ अनामिका, डा पारुल सिंह, डॉ सुनीता यादव आदि का सहयोग रहा।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...