Breaking News

लोक निर्माण राज्य मंत्री ने सेतु निगम के अधिकारियों संग बैठक कर निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने का निर्देश दिया

Lucknow। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह (Minister of State for Public Works Brijesh Singh) ने आज यहां उप्र राज्य सेतु निगम के मुख्यालय स्थित सभागार में सेतु निगम निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर से अब तक स्वीकृत कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली और कार्यों के गुणवत्ता सुनिश्चित कराने हेतु विभिन्न स्तर पर चेकिंग के निर्देश दिए, वर्ष 2024-25 की स्वीकृत कार्ययोजना में ऐसे कार्य जो स्वीकृत न हो पाये ऐसे कार्यों को पुनः प्रेषित करने के निर्देश दिए।

भाजपा के वीडियो पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन- UCC मुसलमानों को मंजूर नहीं

लोक निर्माण राज्य मंत्री ने सेतु निगम के अधिकारियों संग बैठक कर निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने का निर्देश दिया

लोक निर्माण राज्य मंत्री ने इस अवसर पर चालू कार्यों की समीक्षा की और कार्यों पर अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की जानकारी ली और निर्देश दिया कि कतिपय परियोजनाएं लम्बे समय से गतिमान हैं उन कार्यों की प्रगति और अधिक बढ़ायी जाय, जिससे चालू कार्यों को शीघ्रतिशीघ्र पूर्ण किया जा सके और आम जनमानस को उसका तत्काल लाभ मिल सके।

निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता के संबंध में निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं, इसके लिये प्रत्येक स्तर पर नियमित अनुश्रवण कराया जाये।

जनता दर्शन के दौरान बोले उप मुख्यमंत्री, जन समस्याओं के समाधान के लिए तय की जाए जवाबदेही 

बृजेश सिंह ने निर्देश दिया कि जो कार्य ईपीसी पर कराये जा रहे हैं उनके अनुबंध में दिए गए माइलस्टोन के अनुसार प्रगति सुनिश्चित कराएं, यदि माइलस्टोन के अनुसार प्रगति नहीं हो रही है तो सम्बंधित कांट्रैक्टर के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करें, इसके साथ ही संबंधित अधिकारी की लापरवाही पाए जाने पर उसकी भी जवाबदेही तय की जाय। निर्माणाधीन कार्यों की उच्च अधिकारी नियमित समीक्षा करें। निर्माण कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लोक निर्माण राज्य मंत्री ने सेतु निगम के अधिकारियों संग बैठक कर निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने का निर्देश दिया

बैठक में धर्मवीर सिंह प्रबन्ध निदेशक सेतु निगम ने राज्य मंत्री के समक्ष वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी दी। यह भी अवगत कराया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पिछले आठ वर्षों में सेतु निगम द्वारा 471 सेतु परियोजनाएं पूर्ण की गयी हैं, जिसमें मुख्यमंत्री एवं राज्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में गत वित्तीय वर्ष में 76 परियोजनाएं पूर्ण करायी गयी हैं, जो कि अब तक का सर्वाधिक रिकार्ड है। साथ ही गत वित्तीय वर्ष का टर्न ओवर भी सर्वाधिक प्राप्त किया गया है। एमडी सेतु निगम ने लोक निर्माण राज्य मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री अजय चौहान, प्रमुख अभियंता ग्रामीण सड़क श्रीराज, प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन एके द्विवेदी, मुख्य अभियंता (सेतु) रवीन्द्र सिंह तथा सेतु निगम के सभी अंचलीय अधिकारी एवं मुख्यालय के नियंत्रक एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

About reporter

Check Also

Lucknow Municipal Corporation : अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, कोठारी बन्धु चौराहा से बुद्धेश्वर मंदिर तक हटाए गए अतिक्रमण

लखनऊ। नगर निगम की टीम ने जोन-6 (Zone-6) के जोनल अधिकारी (Zonal Officer) के नेतृत्व ...