Breaking News

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मिले राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, दिव्यांगों के लिए योजनाओं की दी जानकारी

रिचर्चा में मंत्री श्री नकवी द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में स्मार्ट एजुकेशन एवं कौशल विकास केन्द्र के संचालन में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

दिल्ली। प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण नरेन्द्र कश्यप ने आज नई दिल्ली में भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से उनके आवास पर भेंट की। मंत्री जी द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं स्वैच्छिक पुर्नवास तथा भौतिक पुर्नवास संबंधी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मिले राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप

श्री कश्यप ने उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में अवगत कराया गया। परिचर्चा में मंत्री श्री नकवी द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में स्मार्ट एजुकेशन एवं कौशल विकास केन्द्र के संचालन में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सामुदायिक गतिविधियों के संचालन हेतु सद्भावना भवन लखनऊ या उत्तर प्रदेश में अन्य स्थान पर बनवाये जाने हेतु सहमति प्रदान की। इसके साथ ही उनके द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के लिए हास्टल एवं कौशल विकास केन्द्र बनाये जाने हेतु सहायता प्रदान किये जाने का भी आश्वासन दिया गया।

बैठक सहयोग एवं सौहार्दय पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। मंत्री श्री कश्यप द्वारा भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के केन्द्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा समय देने एवं अपने विभाग से दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए उल्लिखित योजनाओं में सहयोग दिये जाने पर आभार व्यक्त किया गया। भेंट के समय प्रतिनिधि मण्डल में श्री सत्यप्रकाश पटेल, निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवम् श्रीमती वन्दना वर्मा निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उपस्थित रहें।

About reporter

Check Also

बसपा ने सपा को फिर पछाड़ने की जुगत लगाई, साइकिल की हवा निकालने के लिए नई रणनीति से घेराबंदी

लखनऊ:  बसपा ने सपा को पछाड़कर लोकसभा चुनाव में खुद को दूसरी सबसे ज्यादा सांसदों ...