Breaking News

मेरठ में बदमाशों ने पति-पत्नी को मारी गोली, पति की मौत 

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ब्रम्हापुरी थाना क्षेत्र में व्यापारी डीके जैन की आज सुबह दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाश सुबह घर में घुसे और बेडरूम में मौजूद डीके जैन और उनकी पत्नी को गोली मार दी।डीके जैन की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी का अस्पताल इलाज में चल रहा है।सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन कर रही है।

मेरठ में बदमाशों ने पति-पत्नी को मारी गोली, पति की मौत 

मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में आज सुबह व्यापारी डीके जैन के घर में दो नकाबपोश बदमाश घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के समय जैन और उनकी पत्नी बेडरूम में थे। गोली लगने से डीके जैन की मौत हो गई और उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गईं। घर में डीके जैन की पत्नी,बेटा और बहू रहते हैं। बेटा और बहू सुबह टहलने के लिए निकले थे उस समय नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और पति-पत्नी पर गोलियां बरसा दी। फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर आला-अधिकारी भी पहुंच गए।आसपास के लोगों से पूछताछ की, सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

बांके बिहारी मंदिर की जमीन को कब्रिस्तान में दर्ज करने पर हाईकोर्ट सख्त, तहसीलदार को किया तलब

डीके जैन के पड़ोसी संजय कुमार ने बताया कि ये घटना सुबह 8 बजे के आसपास की है।.बदमाशों ने हत्या के बाद लूट की और भाग गए। एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि थाना ब्रह्मपुरी के अंतर्गत एक परिवार रहता है। सुबह लगभग 8 बजे के आसपास दो लोग उनके घर में आए और बुजुर्ग दंपति पर गोली चला दी। उसके बाद घर में लूटपाट की।

घटना की जांच के लिए टीम बना दी गई है। घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। अभी यह नहीं पता कि लूटपाट के विरोध में हत्या की गई है या बदमाशों ने पहचान छिपाने के इरादे से दोनों को गोली मारी थी।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...