Breaking News

एमएलए अदिति ने बताया कि पिता ने तय की थी शादी …

लखनऊ। रायबरेली के सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी की शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से तय की गई है। न तो पहले से कोई जान पहचान और न ही कोई अफेयर। इस समय दिल्ली में दोनों परिवार 21 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।
अदिति सिंह ने बताया कि उनके पिता दिवंगत अखिलेश सिंह ने उनकी शादी तय की थी। पिताजी की मृत्यु के तीन माह के अंदर ही शादी कर रही हूं, क्योंकि उन्होंने आखिरी सांस लेने के पहले कहा था कि शादी रुकनी नहीं चाहिए। इसलिए बेहद साधारण माहौल में हम शादी कर रहे हैं।
अदिति और अंगद दोनों के ही परिवार लंबे समय से राजनीति में हैं। अदिति ने फिर दोहराया कि शादी के बाद भी क्षेत्र से उनका लगाव पहले की तरह ही कायम रहेगा। क्षेत्र की जनता की समस्या सुनना और उन्हें दूर कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। विधायक ने कहा कि उनके पिता अखिलेश सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए। उनका प्रयास रहता था कि गरीबों के साथ अन्याय न होने पाए। अदिति ने कहा कि दिल्ली में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस शादी में कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं के पहुंचने की चर्चा है।

 

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...