Breaking News

दीपिका – रणवीर की शादी में मोबाइल पर पाबंदी

मुंबई। अब बॉलीवु़ड के हॉ़टेस्ट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चाएं होने लगी है। चर्चा है कि रणवीर-दीप‍कि 20 नवंबर को इटली में शादी के बंधन में बंधेंगे। इस शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा की शादी में मेहमानों ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी।

दीपिका ने इस बात को

दीपिका ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक फैसला किया है। वो नहीं चाहती शादी में आए परिवार के सदस्य उनकी तस्वीरें सोशल मीड‍यि पर शेयर करें इसलिए शादी में आए मेहमानों से वे गुजारिश करने वाले हैं कि सेरेमनी में मोबाइल फोन न लेकर आएं। शादी की तस्वीरें बाहर लीक नहीं हो इस बात का खास ख्याल रखने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।

सूत्रों के मुताब‍कि रणबीर ने शादी के लिए इटली में लेक कोमो वेन्यू फाइनल किया है। पादुकोण-रणवीर की शादी की डेट फाइनल होते ही दोनों स्टार्स को बधाइयां भी मिलने लगी हैं। इस सूची में सबसे पहला नाम कबीर बेदी का है।
बता दें कि पादुकोण और रणवीर ने अभी तक आधिकारिक रूप से रिश्तों को न तो स्वीकारा है और न ही शादी के बारे में कोई घोषणा की है। दोनों साल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने फिल्म ’गोलियों की रासलीलाः रामलीला’, ’बाजीराव मस्तानी’ और ’पद्मावत’ में साथ काम किया है।

ये भी पढ़ें :-निशानेबाज दीपक ने भारत को दिलाया सिल्वर

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...