Breaking News

मोहंलालगंज विधानसभा सीट- क्या इस बार सपा इस सीट पर जीत बरकरार रख पाएगी?

लखनऊ। चलिए बात करते हैं विधानसभा सीट संख्या 176- मोहनलालगंज की। यह वो सीट है जो समाजवादी पार्टी के कब्जे में है और इस सीट पर आज तक भाजपा भगवा झंडा नहीं फहरा सकी। जब्कि, ‘मोदी लहर’ किस हद तक इस देश में क़ाबिज़ हो चुकी थी, ये सभी ने देखा था। सपा की ओर से इस सीट पर सुशीला सरोज को उम्‍मीदवार घोषित क‍िया गया है। बसपा ने देवेंद्र कुमार सरोज को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस के टिकट पर ममता चौधरी चुनाव मैदार में उतरे हैं।

समाजवादी पार्टी तीन बार बार रही है व‍िजयी

मोहनलाल गंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर इस साल बीजेपी, बीएसपी और कांग्रेस भी सपा के खिलाफ अपनी दावेदारी कर रहे हैं। अतीत पर गौर करें तो इस सीट पर समाजवादी पार्टी तीन बार बार व‍िजयी रही है। फिलहाल यहां से समाजवादी पार्टी के अंबरीश सिंह पुष्कर विधायक हैं। अंबरीश सिंह पुष्कर 2017 में यहां से विजयी हुए। इस चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के राम बहादुर को 530 वोटों के मार्जिन से हराया था। वहीं चुनाव में आईएनडी तीसरे स्थान पर थी।

क्या इस बार सपा इस सीट पर जीत बरकरार रख पाएगी?

उनसे पहले 2012 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चंद्र रावत यहां से विधायक बने थे। समाजवादी पार्टी की कोशिश होगी कि वह इस सीट पर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखे। 2017 के आंकड़ों के अनुसार इस सीट पर कुल 3 लाख 41 हजार 177 वोटर रजिस्टर्ड थे। हालांकि इस चुनाव में मतदाताओं की इस संख्या में इजाफा होने का अनुमान है।

 

About reporter

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...