Breaking News

मोहित जायसवाल भाजपा पिछ्ड़ा मोर्चा के मण्डल महामंत्री मनोनीत

चौरी चौरा/गोरखपुर। नगर पंचायत मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर 8 के सभासद एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहित जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा मंडल महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया वही मुंडेरा बाजार के वार्ड नंबर 7 के सभासद विनोद जायसवाल को भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल मंत्री मनोनीत किया गया।

मोहित जायसवाल को मंडल महामंत्री विनोद जायसवाल को मंडल मंत्री मनोनीत होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा के अनूप जायसवाल, मंडल संयोजक संजय वर्मा, अमित जयसवाल, डिंपल जायसवाल, विवेक जयसवाल, संदीप जयसवाल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जयसवाल, विक्की जयसवाल सभासद, सुनील जायसवाल, विनय जयसवाल सभासद, उद्योग व्यापार मंडल के तहसील प्रभारी भुवनपति निराला जायसवाल, अखिलेश जायसवाल सभासद, पूर्व मनोनीत सभासद नवीन जयसवाल, नगर अध्यक्ष हियुवा/प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक भाजपा अवधेश जायसवाल, बलराम जयसवाल, राहुल जयसवाल, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, विजय मोदनवाल ,विजय शर्मा, रुपेश जयसवाल, समेत आदि लोगों ने बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी बधाइयां दी।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...