मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के सपा के गढ़ में दबंगों ने एक बार फिर भाजपा नेता पर हमला करके घायल कर दिया। मैनपुरी जिले में किशनी के पूर्व ब्लाक प्रमुख और भाजपा नेता राहुल उर्फ आशीष राठौर पर कल रात अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और उनके चालक के साथ अभद्रता भी की। ऐसे में भाजपा नेता ने भागकर अपनी जान बचाई। यह कोई पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर निवासी भाजपा नेता राहुल राठौर सोमवार की रात कुराबली रोड स्थित शिव पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। जहां अज्ञात लोगों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। गाड़ी में लगा भाजपा का झंडा तोड़कर फेंक दिया। घटना की जानकारी होते ही भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। भाजपा नेताओं ने राहुल के घर जाकर घटना की जानकारी ली और पुलिस से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
एसएसपी राजेश ने बताया, भाजपा नेता ने कोतवाली में जो तहरीर दी थी उसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी।
Tags accused Ashish Rathore BJP leader Rahul BJP leaders cart Dabangs deadly attack driver former block chief indecency injured kishini lawsuit filed Mainpuri sabotage Sp unknown
Check Also
अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, समलैंगिक संबंध बनाकर करते थे लूट, ऐसे बनाते थे शिकार
कोटद्वार: एक एप की मदद से लोगों के साथ समलैंगिक संबंध बनाकर लूटपाट करने वाले ...