Breaking News

आई.ए.एस. में चयनित सी.एम.एस. के सात छात्रों की माताओं का फूलों से तौलकर किया गया सम्मान

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ‘शिक्षक-छात्र स्वागत समारोह’आयोजित हुआ। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. शिक्षकों के साथ ही विद्यालय के पूर्व व वर्तमान मेधावी छात्रों को सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया।

आई.ए.एस. में चयनित सी.एम.एस. के सात छात्रों की माताओं का फूलों से तौलकर किया गया सम्मान

समारोह की मुख्य अतिथि संयुक्ता भाटिया, मेयर, लखनऊ ने इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित सी.एम.एस. 7 मेधावी छात्रों यशार्थ शेखर, कृतिका शुक्ला, तरूण कुमार शुक्ला, अनुजा त्रिवेदी, तुषार आनंद, आयुष कुमार शिहारे एवं स्पर्श वर्मा की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर सम्मानित किया।

इससे पहले, मुख्य अतिथि संयुक्ता भाटिया, मेयर, लखनऊ ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उदघाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में भाटिया ने कहा कि सी.एम.एस. शिक्षक छात्रों का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं। इस एक वर्ष में सी.एम.एस. शिक्षकों ने सात आई.ए.एस. अधिकारी देश को देकर लखनऊ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षक ही उन्हें महान इन्सान बनाकर देश का भविष्य संवारते हैं।

इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों की अतुलनीय मेहनत व लगन का ही यह परिणाम है कि विद्यालय के छात्र आज देश में ही नहीं अपितु सारे विश्व में विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर रोशन गाँधी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये, जबकि सी.एम.एस. की सुपीरियर प्रिन्सिपल एवं क्वालिटी अश्योरेन्स व इनोवेशन विभाग की हेड सुस्मिता घोष ने सभी का हार्दिक स्वागत व आभार व्यक्त किया।

About reporter

Check Also

लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र सिलेंडर से लगी आग, 80 झुग्गियां हुई ख़ाक, बड़ी मशक्क्त के बाद दमकलकर्मियों ने पाया आग पर काबू

लखनऊ। राजधानी में सोमवार को आग लगने से अस्सी झुग्गियां जलकर (Eighty Huts Burnt) ख़ाक ...