Breaking News

नोएडा में सरेराह दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़, सीसीटीवी में कैद हुई घटना , पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में सरेराह दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई। दो मनचले एक लड़की को गलत तरीके से छूकर फरार हो गए। यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह नोएडा के सेक्टर- 62 की घटना है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक और युवती दोनों लड़कियों के आगे चल रही है। वहीं एक साइकिल सवार भी लड़कियों के पीछे था। सरेराह यह छेड़छाड़ देख वहां मौजूद सभी लोग डर गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

छेड़छाड़ का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां एक साथ पैदल जा रही हैं। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक लड़कियों के सामने मोटरसाइकिल रोक देते हैं। बाइक पर पीछे बैठा युवक एक लड़की को गलत तरीके से छूता है। मनचले की इस हरकत के बाद लड़की बाइक की ओर मुड़ती है लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो जाते हैं।

 

About News Room lko

Check Also

इनरव्हील क्लब ऑफ़ लखनऊ ने किया “अभिव्यक्ति” स्पेशल बच्चों के प्रोग्राम का आयोजन

Lucknow। आज इनरव्हील क्लब ऑफ़ लखनऊ (Innerwheel Club of Lucknow) ने चेतना संस्थान फॉर स्पेशल ...