Breaking News

नगर निगम ने डेरी संचलकों के खिलाफ चलाया अभियान, 4 गाय व 16 भैंस को पकड़कर कांजी हाउस को सौंपा 

लखनऊ। नगर आयुक्त के निर्देश पर आज ठाकुरगंज, जोन -6 अंतर्गत कैंपबेल्ल रोड अवैध डेरी हटाने का अभियान पुलिस बल, प्रवर्तन दल तथा कैटल कैचिंग कर्मचारियों के सहयोग से पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमे मौके पर 04 गाय तथा 16 भैंस को पकड़कर नगर निगम द्वारा संचालित ठाकुरगंज कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया।

डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया, उक्त क्षेत्रों से निरंतर गंदगी फैलाने और गोबर नाली में बहाने की शिकायत निरंतर प्राप्त हो रही थी, तथा कई जनसूचना अधिकार के तहत कार्यवाही भी लंबित थी और चेतावनी देने के बाद भी डेरी संचालकों द्वारा डेरी नहीं हटाई गयी थी।

उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायलय के आदेशानुसार नगर निगम आवासीय क्षेत्रों में डेरी व्यवसाय की अनुमति नहीं है। नगर निगम लखनऊ द्वारा अधिकतम दो गाय लाइसेंस के साथ पालने की अनुमति है।

नगर निगम अधिनियम 1959 के अनुसार भैंस को अपदूषण कारक पशु माना गया है, अतः नगर निगम लखनऊ द्वारा भैंस पालने की अनुमति नहीं दी जाती है। अभियान के दौरान कर्मचारियो की पशु पालकों से मामूली कहा सुनी भी हुई और नगर निगम टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा।

About Samar Saleel

Check Also

पूर्वाेत्तर रेलवे: संरक्षा महासम्मेलन के दौरान आयोजित की गईं विभिन्न विषयों पर कार्यशाला

• मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार और वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा शिल्पी कन्नौजिया ने ...