Breaking News

नमोस्तुते मां Gomti समिति के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

लखनऊ। महंत देव्यागिरि महाराज की उपस्थिति में Gomti गोमती आरती को सुचारू रूप से आयोजन के लिए नवगठित नमोस्तुते मां गोमती समिति के पदाधिकारियों का सम्मान टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोमतीनगर में हुई पहली बैठक में किया गया। इस समिति में आगामी आरती में उपस्थित होने व जल सरंक्षण, पर्यावरण सरंक्षण से संबंधित मुद्दों पर विचार किया गया।

Gomti आरती का एक विस्तृत स्वरूप होगा सामने

समिति की सरंक्षक महंत देव्यागिरि ने इस अवसर पर कहा कि, ” आप सभी प्रबुद्ध जन है और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में मां गोमती आरती का एक विस्तृत स्वरूप लोगों के सामने होगा।

namai gange

इस बैठक में आये सदस्यों का स्वागत करते हुए संयोजक महादेव यादव ने लोगों के सामने जलसरंक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं समिति के अन्य सदस्यों ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे और विश्वास दिलाया कि इस पुनीत कार्य के सहभागी बनकर हम माँ गोमती का वैभव सबके सामने लाएंगे।

इस बैठक में महंत देव्यागिरि महाराज ने आगामी 26 अगस्त को होने वाली कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आरती के व्यापक प्रसार पर बल देते हुए प्रत्येक सदस्यों को अपने परिवार व परिचितों में से कुछ लोगों को आरती में लाने की जिम्मेदारी दी। वहीं समिति के संयोजक महादेव प्रसाद द्वारा आगामी 25 अगस्त को पौधरोपण करके पर्यावरण सरंक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

आज बैठक में सरंक्षक महंत देव्यागिरि महाराज, संयोजक महादेव यादव, सह संयोजक समाजसेविका मोनिका भौनवाल, अनुराग सिंह व एसएन सिंह, महामंत्री सर्वेश मिश्रा, सह मंत्री विशाल मिश्रा, लक्ष्मी सिंह व रविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, उनके सहयोगी मिहिर चंद्र श्रीवास्तव व विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल निहारिका वैष्णव भी मौजूद थे।

बैठक में महंत देव्यागिरि महाराज ने आगामी 26 अगस्त को होने वाली आरती की तैयारियों की भी समीक्षा की।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 मार्च 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। ...