Breaking News

बाढ़ पीडितों की मदद के लिए आगे आए नंदमुरी बालकृष्ण, दान में दिए 50 लाख रुपये

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। भीषण बाढ़ के कारण लोगों का जीवन अस्त-वयस्त हो गया है। राज्य सरकार अपनी ओर से लोगों को राहत देने के प्रयास में जुटी है। इसी बीच, दक्षिण भारत के बड़े अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 50 लाख रुपये
नंदमुरी बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान दिए है। मालूम हो कि बालकृष्ण अभिनेता के साथ-साथ नेता भी है। उनकी ओर से उनकी बेटी तेजस्वनी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को चेक दिया है। नंदमुरी के अलावा कई कलाकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।

पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन भी दे चुके हैं दान
अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तेलंगाना सीएम से मिलने के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये दान दिए थे। जूनियर एनटीआर ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये दान दिए थे। उनके बाद अल्लू अर्जुन ने दोनों राज्यों के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया था।

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
नंदमुरी बालकृष्ण ने लीजेंड, वीर सिम्हा रेड्डी, अखंडा, जय सिम्हा, सिम्हा, समरसिम्हा रेड्डी, रूलर, पैसा वसूल, सुल्तान, राउडी इंस्पेक्टर और लक्ष्मी नरसिम्हा समेत कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार भगवंत केसरी में देखा गया था। उनकी नई फिल्म ‘एनबीके 109’ होगी। फिलहाल ये फिल्म का अस्थाई नाम है। आने वाले दिनों में फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आएगी।

About News Desk (P)

Check Also

राखी सावंत ने घर बेचकर बनाया था ‘परदेसिया’ का म्यूजिक वीडियो, फराह बोलीं- तू पागल है क्या?

राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने ह्यूमर के साथ कभी किसी प्रशंसक का मनोरंजन करने से ...