Breaking News

रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी एवं डाॅ यशवीर सिंह बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने आज लखनऊ में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी एवं डाॅ यशवीर सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद मुंशीराम, पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव, त्रिलोक त्यागी को राष्ट्रीय महासचिव संगठन तथा गिरीश कुमार चौधरी, डाॅ मेराजुददीन, अकीलुर्रहमान, अब्दुल सगीर खान, केपी चौधरी व सुखबीर सिंह गठीना को भी राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है।

चीन से बाघ को बचाना: इंदिरा ने पाला, मोदी ने पोसा

रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी

श्री दुबे ने बताया कि RLD अध्यक्ष ने पूर्व विधायक ठा. तेजपाल सिंह, पूर्व विधायक प्रो किरण पाल सिंह, महेंद्र प्रताप चैधरी, ओंकार सिंह, डाॅ सुधाकर पाण्डेय, श्रीमती रमा नागर, डाॅ कुलदीप उज्जवल, डाॅ राजकुमार सांगवान, प्रबुद्ध कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवीण कुमार सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेजपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह एडवोकेट, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह चौधरी, सुभाष मिनोचा, मनवीर सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

About Samar Saleel

Check Also

अवध विवि के परीक्षा नियंत्रक ने आवासीय परिसर के परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) ...