Breaking News

फतेहपुर सीकरी के कांग्रेस प्रत्याशी फौजी रामनाथ सिकरवार के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो

आगरा। लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार रामनाथ सिकरवार के पक्ष कल दिनाक 3 मई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो लोकसभा के फतेहाबाद में आयोजित किया गया है।

कांग्रेस की स्पीकर से निलंबित विधायक को अयोग्य ठहराने की मांग, पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार का आरोप

प्रियंका गांधी कल अपरान्ह 3:30 बजे फतेहाबाद पहुंचेंगी और इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार रामनाथ सीकरवार के पक्ष में तकरीबन 1.5 किलोमीटर का रोड़ शो करेंगी। ये जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के पूर्व मंत्री धीरज गुज्जर ने दी।

फतेहपुर सीकरी के कांग्रेस प्रत्याशी फौजी रामनाथ सिकरवार के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो

4 जून को होने वाली है भाजपा की विदाई

राष्ट्रीय सचिव धीरज गुज्जर ने कहा की 10 साल के झूठे, भ्रष्टाचारी और जनता विरोधी भाजपा शासन का अंत करने का मन जनता ने बना लिया है। आम चुनाव के पहले दो चरणों से आए रुझानों ने ये स्पष्ट कर दिया है की नरेंद्र मोदी की सत्ता से विदाई तय है। देश में व्याप्त कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ इस लड़ाई में जनता ने कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान कर रही है।

फतेहपुर सीकरी के कांग्रेस प्रत्याशी फौजी रामनाथ सिकरवार के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो

एआईसीसी सचिव एवं ब्रज जोन के प्रभारी तौकीर आलम ने कहा केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकारों से क्षेत्र को डबल नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा व्यापारियों को भारी नुकसान से उठाना पड़ा है और विकास की गति नगण्य है। मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जनता को संघर्ष करना पड़ रहा है। लोकसभा क्षेत्र के सिरौली ग्राम का ज़िक्र करते हुए राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने बताया की पीने के पानी खरीद के पीने को मजबूर है।

भाजपा खत्म करना चाहती है आपका आरक्षण

राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा कोरी कल्पना है। भाजपा और आरएसएस हमेशा से आरक्षण विरोधी रहे है और तीसरी बार सरकार बनाने के पीछे उनका मकसद संविधान को खत्म करना है जो बात उनके कई वरिष्ठ नेताओं के बयानों से अब उजागर हो चुकी है।

फतेहपुर सीकरी के कांग्रेस प्रत्याशी फौजी रामनाथ सिकरवार के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो

नरेंद्र मोदी देश की संपत्ति और संस्थानों को अपने पूंजीपति मित्रों में बाट कर और निजीकरण में झोंक के दलित, पिछड़े और शोषित वर्ग को उसके अधिकारों से वंचित करना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पित है।

200 वर्षों में करोड़ों लोगों को बीमारियों से बचाया, वैज्ञानिकों की अपील- गलत सूचनाओं पर भरोसा न करें

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरूण शर्मा, आगरा नगर निगम की पूर्व प्रत्याशी लता कुमारी, जिला प्रवक्ता अनुज शिवहरे, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा मौजूद थे।

About Samar Saleel

Check Also

अभिनेत्री निकिता रावल ने झेला एयर मॉरीशस के साथ अपना भयावह अनुभव

मुंबई। निकिता रावल (Nikita Rawal) एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनमें हमेशा किसी भी बात को ...