Breaking News

हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक 27 को

● निष्कासित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवीन्द्र द्विवेदी के द्वारा सभी नियुक्तियां अवैध

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडीजी महाराज ने निश्कासित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवीन्द्र द्विवेदी के माध्यम से नये पदाधिकारियों की जा रही नियुक्तियों को अमान्य करार देते हुये कहा कि संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक आगामी 27 मार्च को बुलायी है।

बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर रिक्त पदों पर नये पदाधिकारियों की नियुक्ति एवं संगठन के भावी कार्यक्रमों पर रणनीति तय की जायेगी। आज यहां जारी बयान में राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडीजी महाराज ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद से कई रिक्त पदों पर नये पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ संगठन में मजबूती और एकजुटता पर चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संगठन में कई लोग अपनी मनमानी कर संगठन को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे है। जिनमें हाल ही में राश्ट्रीय अधिवेषन में नवनियुक्त उपाध्यक्ष रवीन्द्र द्विवेदी पार्टी के दस्तावेजों में कूटरचित कर अपने को कार्यकारी अध्यक्ष बताकर मौजूद पदाधिकारियों का निश्कासन और नियुक्तियां कर रहे है, जिसके चलते उन्हें निश्कासित किया जा चुका है, फिर भी वह अपने कृत्यों का अंजाम दे रहे है, जिससे संगठन को काफी क्षति पहुंच रही है।

जिसकों देखते हुये उनके खिलाफ कड़ी काररवाई पर भी विचार किया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडीजी महाराज ने बताया कि हिन्दू महासभा ने उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ आगे बढ़ी है और कई सक्रिय कार्य करने वाले पार्टी में शामिल हुये है, जिनमें से षोहरतगढ़ से चुनाव लड़ रहे दिवाकर विक्रम सिंह की तारीफ करते हुये कहा कि पिछले कई वर्षों बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थित दर्ज करायी है, उसे देखकर यह कहना कोई अचम्भे की बात नहीं होगी कि आगामी विधानसभा में हिन्दू महासभा का प्रतिनिधित्व होगा।

About Samar Saleel

Check Also

सोमवार से होगा भाषा विवि में त्रिदिवसीय नैक मूल्यांकन

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC Bhasha University) में त्रिदिवसीय नैक मूल्यांकन (Three-Day NAAC ...