Breaking News

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह हाथरस के लिए रवाना

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज हाथरस के लिए रवाना होने के पूर्व कहा अगर प्रशासन में दम है तो उन्हें रोक कर दिखाए। उन्होंने कहा कि हाथरस की शर्मनाक घटना के बाद डीएम/एसपी का निलम्बन तो महज एक दिखावा है। जैसे पौधों को सजाने के लिए पत्तियाँ छाँट दी गयी हो, परन्तु घटना की जड़ जिसने प्रशासन को तालिबानी बना दिया हो जनता समय आने पर उस जड़ को काटने का काम करेगी।

सुनील सिंह ने कहा कितनी भी छावनी बना दो, कितनी भी लाठियाँ चलाओ, जनता डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, मैं लोकदल के साथियों के साथ हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने आ रहा हूं, देखते हैं प्रशासन में कितनी बेशर्मी बाक़ी रह गई है।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: जोन 4 और जोन 6 के पार्षदों संग बैठक, क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा

लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार (Municipal Commissioner Gaurav Kumar) ...