Breaking News

गोरक्षधाम में नवरात्र हवन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी व्यस्तता के बीच धार्मिक अनुष्ठान का समय निकाल लेते है। सप्तमी के दिन उन्होंने लखनऊ में अनेक सरकारी कार्य निपटाए। शिक्षकों को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र वितरित करने के कार्य का शुभारंभ किया।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत होने वाली सुरक्षा व्यवस्था का वर्चुअल शुभारंभ किया। इन वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सन्देश दिया। नियुक्त शिक्षकों से संवाद किया। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उनको निर्देशित किया।

इसके बाद वह गोरखपुर रवाना हुए। कार्यक्रम से स्पष्ट है कि उन्होंने सरकारी कार्यो में किसी प्रकार की बाधा नहीं होने दी।
इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर के आध्यात्मिक दायित्व के लिए समय निकाला।

यहां पहुंच कर उन्होंने परम्परागत रूप में पूजा अर्चना की। इसके बाद यज्ञ किया। इसमें उन्होंने सर्वमंगल की कामना हेतु आहुति दी।

डॉ.दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...