Breaking News

पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

ऊंचाहार/रायबरेली। नेता जी का व्यक्तित्व हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है । उनका पराक्रम और शौर्य आज भी पूरे विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा करता है। यह विचार भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिलाष चन्द्र कौशल ने नेताजी के जन्मदिन पर आयोजित एक समारोह में व्यक्त किए।


शनिवार को ऊंचाहार में आयोजित नेता जी जयंती समारोह में भाजपा नेता ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला और नेताजी को आजादी का सबसे बड़ा नायक बताया। ऊंचाहार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रुप में मनाई गई। जिसमे भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाष चंद कौशल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला और नेता जी के जीवन में भारत को स्वतंत्रता दिलाने में बहुत ही योगदान था। ऐसे क्रांतिकारी पुरुष का जीवन संघर्ष भरा था।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, ज्ञानेंद्र यादव, अरविंद शर्मा, पंकज तिवारी, अजय यादव, राजेंद्र पासी, तुलसी पासी आदि लोग रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

जनता दर्शन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा- समाधान भी होगा, सुविधाएं भी मिलेंगी

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (DCM Keshav Prasad Maurya) ने सोमवार को अपने कैम्प ...