Breaking News

नेताजी भारत के सच्चे सपूत और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे: रोहित अग्रवाल

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पर श्रद्वा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि नेताजी भारत माता के सच्चे सपूत और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनके द्वारा राष्ट्रहित में किये गये त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

आज उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने देश के युवाओं को संगठित करने का काम किया। उन्होंने देशवासियों से कहा था कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।” श्री अग्रवाल आज नेताजी की 125वीं जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल लखनऊ नगर द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे।


रोहित अग्रवाल ने कहा कि आज पराक्रम दिवस पर किसानों ने अपने पराक्रम का परिचय देते हुये इतनी भीषण शीतलहर में इन काले कानूनों को रद्द कराने का संघर्ष कर रहे हैं। नेताजी ने अपना बलिदान क्या इसी भारत की परिकल्पना के लिए दिया था?

विचार गोष्ठी में अनिल दुबे, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, मनोज सिंह चौहान, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, बीएल प्रेमी, प्रीति श्रीवास्तव, सुमित सिंह, हरपाल यादव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...